फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में श्रमिक के आत्मदाह मामले को लेकर मजदूर दस्तकार युनियन के बैनर तले मजदूरों ने किया प्रदर्शन,

विज्ञापन
श्रमिक के आत्मदाह मामले को लेकर उधमपुर के सैलां तालाब चौक पर प्रर्दशन करते मजदूर - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू में श्रम आयुक्त कार्यालय के बाहर आत्मदाह करने वाले मजदूर की मौत मामले पर वीरवार को मजदूरों ने नगर के सैलां तालाब चौक पर एकत्रित होकर दुख जताया। इस मौके पर उन्होंने श्रम विभाग के खिलाफ रोष जताकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और पीड़ित के परिवार को मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन

मजदूर दस्तकार यूनियन के बैनर तले श्रमिकों ने कहा कि सरकारी विभागों में फैले भ्रष्टाचार ने उनके मजदूर भाई को आत्मदाह करने पर मजबूर कर दिया। इसके बावजूद सरकार भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पा रही है। इस घटना ने सरकारी विभागों में फैले भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है। इसलिए, पूरा श्रमिक वर्ग पीड़ित परिवार के साथ है, और प्रदेश प्रशासन से इंसाफ की मांग करता है। अगर इंसाफ नहीं किया गया तो सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे यूनियन के जिला प्रधान दर्शन कुमार ने कहा कि लेबर कार्ड का नवीनीकरण कराने को लेकर तीन महीनों से श्रमिक कार्यालय के चक्कर लगा रहा था। अधिकारियों के भ्रष्टाचार से तंग आकर कमल किशोर ने खुद पर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा ली। इससे वह करीब 70 प्रतिशत तक झुलस गया था। अब उसकी जम्मू अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है, लेकिन सरकार ने अब तक भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इससे पूरा श्रमिक वर्ग आहत है, और प्रदेश प्रशासन व उपराज्यपाल से मांग करता है कि जल्द दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही मृतक श्रमिक के परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देकर राहत प्रदान की जाए। अगर प्रदेश प्रशासन की तरफ से परिवार के साथ इंसाफ नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें