फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीसी को ज्ञापन सौंप परीक्षा पाठ्यक्रम आधा करने की मांग

विज्ञापन
फोटो...किश्तवाड़ में एबीवीपी ने यूजी प्रीरीक्षा में 50 प्रतिशत सेलेबस की छूट को लेकर एडीसी को ज्ञा - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
किश्तवाड़। प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में 50 प्रतिशत पाठ्यक्रम कम करने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का संघर्ष जारी है। शनिवार को किश्तवाड़ ईकाई ने एडीसी किशोरी लाल शर्मा और पाडर ईकाई ने एसडीएम वरुण चाढ़क को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में एबीवीपी ने कहा कि पाडर, छात्रू, मुगल मैदान, सिगदी, सरथल, ठाकराई, दच्छन, आदि दूरदराज क्षेत्रों के अधिकांश छात्र इंटरनेट कनेक्टिविटी की कमी के कारण ऑनलाइन कक्षाओं में शामिल होने में असमर्थ हैं। नगर ईकाई के सचिव शिवम शर्मा ने कहा कि कुछ शिक्षक केवल व्हाट्सएप ग्रुप में पीडीएफ फाइल भेजकर ऑनलाइन कक्षाओं को सीमित करते हैं। उन्होंने एडीसी से इस मामले को व्यक्तिगत रूप से देखने का आग्रह किया।
एडीसी ने विद्यार्थियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांग को जल्द ही पूरा किया जाएगा। विद्यार्थियों ने मीडिया से कहा कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसी तरह एबीवीपी किश्तवाड़ ने भी अधिकारियों से मुद्दों का जल्द निवारण का अनुरोध किया। ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में नगर सचिव एबीवीपी किश्तवाड़ शिवम शर्मा, राष्ट्रीय कला मंच संयुक्त प्रभारी राधिका आर्यन, उपाध्यक्ष समीक्षा राणा, संयुक्त सचिव आशीष ठाकुर, गंगा सागर ठाकुर, निखिल परिहार, आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें