फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से बिजली तथा पानी न सप्लाई न मिलने से परेशान वार्ड नंबर 1 के लोगों ने जखैनी चौक क्षेत्र में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बिजली पानी की समस्या को लेकर जखैनी में प्रदर्शन करते लोग - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। बीते तीन दिन से बिजली तथा पानी की सप्लाई न मिलने से परेशान शहर के वार्ड 1 के लोगों ने जखैनी चौक पर जल शक्ति और बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले क्षेत्र में गली का निर्माण कराया गया था। इसके कारण उनके मोहल्ले की पानी की मुख्य लाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। इसके अलावा शुक्रवार रात को चली तेज हवाओं के कारण उनके इलाके में लगे बिजली के कुछ खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। उन पर लगी तारें टूट कर नीचे गिर गईं थीं।
उन्होंने बताया कि परेशान लोग तीन दिन से लगातार बिजली और पानी की सप्लाई को सुचारू करने की मांग कर रहें हैं। लेकिन, अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बिजली व पानी न मिलने के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। हालात यह बन गए हैं कि उनके घरों में बर्तन साफ करने के लिए भी पानी नहीं बचा है। बिजली न मिलने के कारण फोन तक चार्ज नहीं कर पा रहे हैं। मजबूर होकर उन्हें प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ा।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने बताया कि जल शक्ति विभाग की लापरवाही के कारण उनके वार्ड में पानी की किल्लत की समस्या ने गंभीर रूप ले लिया है। उनको पानी के लिए दो-दो किलोमीटर दूर बावलियों पर जाना पड़ता है। कई बार तो हालात ऐसे बन रहे हैं कि उनके घर में खाना बनाने के लिए भी पानी नहीं बच रहा है। इस बारे में विभाग के अधिकारियों का कहना है कि समस्या को हल करने में अभी करीब 15 दिन का समय लगेगा। वहीं, बिजली विभाग समस्या को लेकर लापरवाह बना हुआ है। प्रशासन से मांग है कि उन्हें इन समस्याओं से जल्द निजात दिलाई जाए। नहीं तो उन्हें उग्र प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पडे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें