फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसंतगढ़ मार्ग की हालत पर फूटा गुस्सा

Wed, 08 Apr 2015 01:29 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ दिनों जारी बारिश से रामनगर-बसंतगढ मार्ग की हालत काफी खस्ता हो गई है। जगह-जगह पस्सियां गिरने से मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया है।
विज्ञापन


रामनगर-बसंतगढ़ मार्ग पर हर वर्ष सरकार करोड़ों रुपये खर्च करती है, मगर हालत में आज तक सुधार नहीं हुआ है। सड़क की सूरत नाले जैसी है। अगर यहां की सड़क अच्छी हो तो पर्यटकों का रुख इधर हो सकता है।

स्थानीय लोगों का कहना था कि रामनगर-बसंतगढ़ मार्ग की खस्ता हालत को सुधराने के लिए जब सरकार ने काम लगाया तो लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों को लगने लगा कि अब बसंतगढ़ की किस्मत खुल गई है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना था कि गंधटाप से शिवगली तक मार्ग जमिन में धंस चुका है। मार्ग पर एक छोटी जेसीबी लगाई हुई है, जिससे मलवा हटाया जा रहा है। मगर एक जेसीबी से इतना मलवा नहीं हटाया जा सकता है।
विज्ञापन


ऐसी स्थिति में अगर कोई बीमार हो जाए तो उसको रामनगर तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। स्थानीय यशपाल, स्वर्ण सिंह, मो. अशरफ, नूर अल्ला, पुरुषोत्तम, आरीफ आदि ने सरकार से मांग की है कि इस मार्ग की हालत में जल्द सुधार किया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें