फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी गए वाहनों में तोड़फोड़ पर भड़के टिकरी के चालक

Sun, 17 Jul 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,उध्ामपुर
विज्ञापन
Protest
विज्ञापन
आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद घाटी में हुए प्रदर्शनों के दौरान टूटी गाड़ियोें को लेकर रविवार को टिकरी के लोगों ने उधमपुर-कटड़ा मार्ग पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में घाटी से लौटे वाहन चालक और अमरनाथ यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने गठबंधन सरकार के विरोध में नारेबाजी की।
विज्ञापन


घाटी से लोटे टैक्सी चालक शकूर अहमद ने कहा कि घाटी में सैकड़ों गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है। राज्य सरकार कश्मीर के हालातों से तो चिंतित है, पर जिन लोगों की गाड़ियों में हजारों का नुकसान हुआ है उसकी भरपाई करने के लिए किसी को फिक्र नहीं है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जम्मू संभाग के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। जगदेव सिंह, अजीत मगोत्रा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पत्थरबाजों को रिहा किया जाता है, पर जिन लोगों को घाटी में हुए प्रदर्शनों का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है उनकी ओर सरकार का कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि घाटी में अमरनाथ यात्रा को पूरी तरह से रोकने की कोशिश की जा रही है। इससे यात्रियों की भावनाएं आहत हुई हैं। उधमपुर के सैकड़ों वाहनों को निशाना बनाया गया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि जिन लोगों का घाटी में माली नुकसान हुआ है उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें