कटड़ा। चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य में प्रशासन ने बाणगंगा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। इस निर्णय का विरोध करते हुए रविवार को स्थानीय दुकानदारों समेत पार्षदों और नपा अध्यक्ष ने प्रदर्शन किया। इससे जम्मू-उधमपुर मार्ग पर यातायात प्रभावित होता देख एसडीएम अंग्रेज सिंह ने तत्काल छोटे वाहनों की आवाजाही को अनुमति दी।
रविवार को अपर बाजार व चिंतामणि मंदिर से होटल व्यापारियों ने रोष रैली निकाली और करीब एक घंटे तक मार्ग बंद कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पार्षद राजेश सदोत्रा व रवि नाग ने कहा कि कटड़ा में हर किसी की रोजी रोटी यात्रा पर निर्भर है। लेकिन, प्रशासन कोशिश कर रहा है कि किसी तरह अपर बाजार को खत्म किया जाए। वहीं, नगरपालिका अध्यक्ष विमल इंदु का कहना है कि देशभर से दर्शन करने आए यात्रियों को भी प्रशासन परेशान कर रहा है।
उन्होंने कहा कि बसों को कस्बे से एक किलोमीटर पहले ही रोक कर यात्रियों को उतार दिया जाता है। इसका लाभ उठाकर ऑटो चालक यात्रियों को फौव्वारा चौक तक लाने के लिए दो सौ से चार सौ रुपये तक वसूल रहे हैं। यदि कोई यात्री इतने पैसे नहीं दे सकता है तो उसे मजबूर होकर परिवार व सामान के साथ धूप में पैदल आना पड़ता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन बसों को बस अड्डे तक आने की अनुमति दे। बाद में इन्हें खाली करवाकर नए बस अड्डे पर भेज दिया जाए।
इस दौरान करीब एक घंटे तक मार्ग बंद रहने के बाद एसडीएम ने छोटे व निजी वाहनों की आवाजाही की अनुमति दे दी। साथ ही टेंपो व मेटाडोर के मामले को जल्द हल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय कस्बे में वाहनों के यातायात से लोगों को हो रही परेशानी के तहत लिया गया था। इस मौके पर भाजपा के युवा जिला अध्यक्ष प्रभात सिंह, पार्षद राकेश हिरा, सोहन लाल, रमन शर्मा, सरदारी लाल, विजय शर्मा, आदि मौजूद रहे।
केऐटी 3,4 बाणगंगा व चिंतामनी मार्ग के व्यवसाये फवारा चौक में धरना पर्दशन करते हुए 5,6 यात्री नए बस स्?- फोटो : KATRA
केऐटी 3,4 बाणगंगा व चिंतामनी मार्ग के व्यवसाये फवारा चौक में धरना पर्दशन करते हुए 5,6 यात्री नए बस स्?- फोटो : KATRA