कटड़ा। चैत्र नवरात्र शुरू होने से कटड़ा में पहले दिन यात्रियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई थी। शनिवार को इनकी संख्या 35618 रही। लेकिन, दूसरे दिन रविवार को यात्रियों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई। शाम छह बजे तक कोई 20 हजार श्रद्धालुओं ने अपना पंजीकरण करवाकर माता के भवन की ओर प्रस्थान किया। हालांकि, कस्बे का मौसम इस समय सुहावना है, इसलिए यात्री बिना किसी परेशानी के यात्रा कर रहे हैं।
माता वैष्णो देवी के दर्शन करने आने वाले भक्तों की संख्या में सप्ताहांत में बढ़ोतरी होती है। लेकिन, नवरात्र शुरू हो जाने के बाद इस समय भारी संख्या में श्रद्धालु माता के भवन में माथा टेकने पहुंच रहे हैं। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को यात्रा में अचानक उछाल आया। हालांकि, दूसरे दिन दोपहर करीब दो बजे तक कोई 12 हजार भक्त अपना पंजीकरण करवा चुके थे। वहीं, शाम छह बजे तक 20319 यात्रियों ने पंजीकरण करवा कर जयकारे लगाते हुए भवन की ओर प्रस्थान किया।
वहीं, दूसरी ओर भवन में इन दिनों मौसम सुहावना है। यात्री निसंकोच भवन की ओर दर्शनों के लिए जा रहे हैं। साथ ही भवन समेत यात्रा मार्ग की सजावट भी भक्तों का मन मोह रही है। मौसम साफ रहने के कारण यात्रियों के लिए दिन भर कटड़ा से सांझी छत के लिए हेलिकॉप्टर सेवा और अर्दकुवारी से भवन के लिए बैटरी कार सेवा जारी रही। साथ ही माता के भवन से भैरो घाटी के लिए रोपवे सेवा भी सुचारु थी।
8,9,10,11चैत्र नवरात्र पर भवन में की गई सजावट 12 भवन की ओर जाते भक्त- फोटो : KATRA