फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भद्रवाह में छेंठे दिन भी कर्फ्यू, किश्तवाड़ में 5 घंटे की ढील

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा/भद्रवाह/किश्तवाड़/रामबन। भद्रवाह में पैदा हुए तनाव के बाद प्रशासन की ओर से लगाया गया कर्फ्यू मंगलवार को लगातार छठे दिन भी जारी रहा। जबकि किश्तवाड़ में स्थिति को देखते हुए मंगलवार को कर्फ्यू में दोपहर डेढ़ बजे से शाम 6.30 बजे तक पांच घंटे की ढील दी गई। इस दौरान लोग जरूरत का सामान खरीदते हुए नजर आए। इसबीच सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद नजर आई। दोनों स्थानों पर इंटरनेट सेवा बंद है। भद्रवाह में एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि प्रशासन की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक परिवहन के साथ ही सभी दुकानें व कारोबार बंद रहने से घरों में खाने पीने की चीजों की कमी होने लगी है। कर्फ्यू के कारण कस्बे में सभी दुकानें पूरी तरह से बंद हैं और किसी को भी बाहर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। प्रवासी मजदूर भी बेरोजगार होकर घरों में बैठे हैं।
विज्ञापन

किश्तवाड़ में पांच घंटे की मिली छूट का फायदा उठाकर लोगों ने जरूरी चीजों के साथ फल, सब्जी, राशन व खाने-पीने की चीजों की खरीददारी की। शाम को साढे़ छह बजते ही फिर से कर्फ्यू को लागू कर दिया गया। फिलहाल इंटरनेट सेवा को अभी तक बहाल नहीं किया गया है और न इसमें किसी तरह की छूट मिली है।
डोडा में भी लगाई गई पाबंदियों को पूरी तरह से हटा लिया गया है, लेकिन इंटरनेट अभी भी बंद है। वहीं, रामबन में सोमवार से सभी तरह की पाबंदियों को हटा लिया गया है और इंटरनेट सेवा को भी बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें