फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित बिजली कटौती से भद्रवाह वासी परेशान और नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
भद्रवाह। अघोषित बिजली कटौती से लोगों में पीडीडी विभाग और जिला प्रशासन के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। उनका कहना है कि बिजली न होने से सबसे ज्यादा छात्रों को दिक्कतें आ रही हैं। लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि दो सप्ताह से बिजली के लगने वाले कटों में इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान न कर पाना जिला के विद्युत विकास विभाग की पूर्ण विफलता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिजली विकास विभाग (पीडीडी) ने भले ही घोषणा की हो कि पूरे जम्मू-कश्मीर में बिजली कटौती नहीं होगी, लेकिन आज तक इसमें कोई अंतर नहीं आया है। बिजली कटौती का कोई समय निर्धारित नहीं है। छात्रों की परीक्षाएं चल रही हैं, लेकिन इसका भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है।
छात्रा हिमानी योगी ने कहा कि अनियमित बिजली आपूर्ति से पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। हमें मोमबत्ती की रोशनी में पढ़ना पड़ता है। खाकल मोहल्ला के फारूक खान ने कहा कि रमजान के दिन हैं, लेकिन केवल कुछ घंटों के लिए बिजली की आपूर्ति हो रही है। कई बार प्रशासन और कार्यकारी अभियंता पीडीडी से अपील की, लेकिन सब व्यर्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें