ब्लॉक दिवस में स्वास्थ्य विभाग के कर्मी नदारद
जिला प्रशासन से की गई कार्रवाई की मांग, जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। बीडीओ कार्यालय रामनगर में बीडीसी अध्यक्ष देशराज की अध्यक्षता में ब्लॉक दिवस कार्यक्रम हुआ। जिसमें तहसीलदार श्रीनाथ सुमन मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद पंचायतों के सरपंचों ने पानी, बिजली, स्वास्थ्य व शिक्षा जैसी समस्याओं के बारे में अवगत कराया। इसके बाद अध्यक्ष ने संबंधित विभागों से समस्याओं के समाधान की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग रामनगर की ओर से कोई भी अधिकारी प्रखंड दिवस के कार्यक्रम में कभी भी नहीं दिखा है। कर्मी हमेशा प्रखंड दिवस की अनदेखी करते हैं। इसलिए जिला आयुक्त से मांग है कि बीएमओ रामनगर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।