फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्र बनाओ प्रतियोगिता में रुपाली अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज नीली नाला ने साइबर अपराध विषय पर चित्र बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें कॉलेज के छात्रों ने साइबर अपराध और सुरक्षा से संबंधित पोस्टर तैयार किए।
विज्ञापन

कॉलेज की प्राचार्य प्रो. सतिंदर कौर ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से छात्रों में साइबर अपराध के प्रति जागरूकता पैदा होगी, और वे अधिक सतर्क और सक्रिय होंगे। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध एक व्यवस्थित आपराधिक गतिविधि है, जो डिजिटल रूप से होती है। यही कारण है कि सरकारी एजेंसियां और कंपनियां साइबर अपराध विशेषज्ञों के रख रखाव और भर्ती पर अधिक निवेश कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि सभी डिजिटल उपकरणों के लिए साइबर सुरक्षा समय की आवश्यकता है। क्योंकि, यह न केवल सूचनाओं को सुरक्षित करने में मदद करता है, बल्कि सिस्टम को वायरस के हमले से भी बचाता है। उन्होंने छात्रों को इन साइबर हमलों से खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. कमल दीप कौर ने किया। प्रतियोगिता में रुपाली राजपूत, सोनाली शर्मा और रिंकी राजपूत को क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान मिला। प्रो. स्वाति दत्त और डॉ. राधा रानी ने प्रतियोगिता में समन्वयक और जूरी सदस्य की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें