रामनगर। रामनगर तहसील के घोरड़ी इलाके में वीरवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगलने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने संदिग्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार रात करीब नौ बजे बबली देवी निवासी सेरबाला की हालत खराब हो गई। परिवार के सदस्यों ने उसे पीएचसी घोरड़ी पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया। शुक्रवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रामनगर अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया।