फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देविका तट पर रोपे औषधीय और फलदार पौधे

विज्ञापन
उधमपुर में केंद्रीय मंत्री के जन्मदिवस पर पौघरोपण करते भाजपा नेता व कार्यकर्ता - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने देविका तट पर एक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन कर पीएमओ मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह का जन्मदिन मनाया। इस दौरान धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण कई प्रकार के औषधीय और फलदार पौधों लगाए गए।
विज्ञापन

सदस्यों ने कहा कि डॉ. सिंह का पेड़-पौधों से खास लगाव है। इसी को देखते हुए उनके जन्मदिन पर उन्होंने पौधरोपण करने का निर्णय लिया। उन्होंने उधमपुर में कई विकास कार्य शुरू कराए हैं। इनमें देविका परियोजना के अलावा वैली गांव में बनाए जा रहे मेडिकल कॉलेज का बीते सप्ताह ही उद्घाटन किया गया है। इसके अलावा उधमपुर के विकास के लिए कई बड़ी योजनाएं तैयार की जा रही हैं।
उधमपुर वासियों की तरफ से भी उन्होंने यहां की पानी की किल्लत को दूर करने के लिए जल्द ही कोई बड़ी परियोजना को मंजूरी देने की मांग उठाई है। आशा है कि जल्द ही इसे मंजूर कर पानी की किल्लत को दूर किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पीएमओ मंत्री के विकास कार्यों को देखते हुए देविका तट पर विल्व, रुद्राक्ष जैसे धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण औषधीय और फलदार पौधों का रोपण कर उनका जन्मदिन मनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें