फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लो वोल्टेज की समस्या से बरयाल गांव के लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के साथ लगती पंचायत कशीराह के बरयाल इलाके में बिजली की लो वोल्टेज की गंभीर समस्या से ग्रामीण काफी परेशान है। लोगों का कहना है कि जिला मुख्यालय से सटे होने के बावजूद वे पेयजल, सड़क और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहें हैं। सबसे अधिक समस्या लो वोल्टेज की आ रही है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी मुंशी राम, जगदेव, रेखी देवी, अंकुश व अन्य ने कहा कि लोड के मुताबिक ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं होने के कारण सूर्य के ढलते ही पूरा क्षेत्र अंधकार में डूब जाता है। रात के समय कहीं आना-जाना भी लोगों के लिए दुश्वार हो गया है। बच्चों की शिक्षा पर इससे बुरा असर पड़ रहा है। साथ ही रात के समय चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं का भी डर बना हुआ है। भीषण गर्मी में बिजली नहीं मिल पाने के कारण बुरा हाल हो रहा है। दिन की भीषण गर्मी में राहत पाने के लिए जहां पेड़ों की छांव का सहारा लेना पड़ता है, वहीं रात को तारों की छांव में रात काटनी पड़ रही है। कई बार इस समस्या को लेकर बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। लेकिन अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं किया गया है। कई साल से चली आ रही लो वोल्टेज की समस्या गर्मी में काफी ज्यादा बढ़ जाती है। पंखे, कूलर टीवी, फ्रिज जैसी जरूरी चीजों को इस्तेमाल करना तो दूर की बात है, रात को खाना बनाने जैसे काम भी दीपक की रोशनी में निपटाने को मजबूर होना पड़ रहा हैं। समस्या से राहत पाने के लिए लोग बिजली विभाग के चक्कर लगा-लगाकर थक गए हैं। कई बार धरना प्रदर्शन भी कर चुके हैं लेकिन इसके बावजूद अभी तक इसका उचित समाधान नहीं किया गया है। इसलिए जिला प्रशासन से उनकी मांग है कि जल्द पर्याप्त लोड के मुताबिक क्षेत्र में नया ट्रांसफार्मर लगवाकर समस्या से राहत दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें