फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का निर्माण कार्य रोकने पर भड़के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। राजमार्ग के किनारे पर दुकान का निर्माण करने से रोके जाने पर शनिवार को स्याल सल्लन के लोगों ने नेशनल हाईवे अथारिटी के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नेशनल हाइवे अथारिटी ने अगर मनमानि बंद नहीं की तो आने वाले दिनों में सड़कों पर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

स्याल सल्लन इलाके में फोरलेन राजमार्ग के किनारे पर एक व्यक्ति ने दुकान का निर्माण कार्य शुरू किया। इसकी सूचना मिलने के बाद नेशनल हाईवे अथारिटी की तरफ से इसकी सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर निर्माण कार्य बंद करवा दिया। इसके बाद स्थानीय निवासियों ने नेशनल हाईवे अथारिटी के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान सुमन नामक महिला ने बताया कि फोरलेन राजमार्ग के निर्माण के लिए उन्होंने जमीन बेची थी।
करार के अनुसार नेशनल हाइवे अथारिटी ने सेंट्रल प्वाइंट से दोनों तरफ 100 फुट जमीन का अधिग्रहण करना था। एक किनारे पर 100 फीट से बाहर की जमीन उनकी है। वह इस जमीन पर दुकान का निर्माण कर रही हैं तो नेशनल हाइवे अथारिटी काम नहीं करने दे रही है। हाईवेे अथारिटी जमीन केे अपना बता रही है, जोकि पूरी तरह से गलत है। हाईवे अथारिटी ने मनमानि को बंद नहीं किया तो आने वाले दिनों में सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन तेज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें