फोटो...नायब तहसीलदार ने कोचिंग व ट्यूशन केंद्र बंद करवाए। दस्तावेज जब्त
- फोटो : UDHAMPUR
किश्तवाड़। कोविड निर्देशों का पालन न करने वाले छह कोचिंग सेंटरों पर सोमवार को नकेल कसी गई। नायब तहसीलदार शोएब परवेज ने कोचिंग केंद्रों का औचक दौरा किया, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने पर केंद्रों को बंद करने के निर्देश दिए।
दोपहर को उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया, और मौके पर बच्चों से अनुरोध किया कि वह केंद्रों में न आएं, ताकि कोविड -19 महामारी से बचा जा सके। कोई भी कोचिंग या ट्यूशन सेंटर नहीं खुलेगा। अगर निर्देश नहीं माने तो जुर्माना वसूला जाएगा, और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने छह सेंटरों के दस्तावेज जब्त किए, और उन्हें कानूनी प्रक्रिया के तहत छुड़ाने के लिए कहा। नायब तहसीलदार ने कहा कि कल से कोई सेंटर न खोले। अन्यथा कानूनी कार्रवाई करनी होगी।