फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: छुट्टी मनाने के लिए पटनीटॉप की वादियों में लगा सैलानियों का तांता

विज्ञापन
धुंध के बीच पटनीटॉप की वादियो में आनंद लेते सैलानी
विज्ञापन
चिनैनी। जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप में रविवार की छुट्टी मनाने सैलानी पटनीटॉप की वादियों में पहुंचे, जहां उन्होंने ठंडी जलवायु का आनंद लिया, वही पटनीटॉप में कुछ देर के लिए जाम की स्थिति भी उत्पन्न हुई, जिसके चलते सैलानियों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा ।
विज्ञापन

मैदानी इलाकों में इन दिनों गर्मी बढ़ती जा रही है, गर्मी का पारा चढ़ने के बाद सैलानी वीकेंड पर पटनीटॉप में छुट्टियां मनाने पहुंचे, पटनीटॉप के कारोबारी सुखदेव सिंह, सुभाष चंद्र ने बताया कि रविवार को पटनीटाप के साथ-साथ नत्थाटॉप में भी सैलानियों का तांता लगा हुआ था, इन स्थलों पर धुंध के बीच सैलानी ठंडी जलवायु का आनंद उठा रहे थे । उन्होंने कहा कि पटनीटॉप में जाम की स्थिति भी उत्पन्न हुई जिसके चलते सैलानियों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा । पटनीटॉप में पार्किंग की समस्या के कारण अक्सर जहां जाम की समस्या उत्पन्न होती है, रविवार को पार्क सैलानियों से गुलजार थे जबकि सैलानी भी इन स्थलों पर पहुंचकर जहां की कुदरती खूबसूरती का आनंद ले रहे थे । जाम के कारण सैलानी परेशान हुए, मगर प्रशासन को खूबसूरत पर्यटन स्थल पर आने वाले सैलानियों की सुविधा को देखते हुए विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि सैलानी परेशान ना हो । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें