फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: राजा मंडलीक देवस्थान को जाती सड़क खराब, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पंचायत कशीराह में सड़क की हालत सुधारने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। कशीराह पंचायत में धार रोड से राजा मंडलीक के देवस्थान की ओर जाने वाले मार्ग की खस्ता हालत को लेकर ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन किया। लोगों ने बताया कि सड़क की हालत काफी खराब है। श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इसके अलावा कशीराह, कावा और बरियाल गांव के लगभग 700 परिवारों की आवाजाही भी मुश्किल हो गई है। प्रदर्शन में शामिल दर्शना देवी, बोध राज, कमल किशोर व अन्य ने बताया कि गांव के मुख्य रास्ते की जर्जर हालत से आवाजाही को लेकर काफी ज्यादा परेशानी बनी हुई है। लगभग 700 मीटर लंबे इस रास्ते पर जगह-जगह गड्ढों की भरमार है। इसके साथ में गहरा नाला है। अब बरसात में नाले की तरफ इसका कटाव भी लगातार हो रहा है जिससे इसका दायरा कम होने से गाड़ियों की आवाजाही मुश्किल हो गई है। रास्ते में बने पुलिया की हालत भी जर्जर हो गई है। जिसके चलते हादसों का भी डर बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव में नाग देवता बाबा राजा मंडलीक का काफी प्रसिद्ध तीर्थ स्थान हैं और हर रोज सैकड़ो की संख्या में यहां श्रद्धालु आते हैं। इसके अलावा गांव के भी हजारों लोग रोजाना इस रास्ते से आवाजाही करते हैं। ऐसे में यह रास्ता काफी महत्वपूर्ण है और हम काफी समय से इसके बढिया तरीके से बनाने की मांग कर रहें हैं। लेकिन कई बार गुहार लगाने के बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई है। जिसके कारण आज उन्हें प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द इस रास्ते का निर्माण कराकर राहत पहुंचाई जाए अन्यथा वे उग्र प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें