फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में नहीं मिला कोई नया संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में शनिवार को एक बार फिर से कोरोना संक्रमण का कोई भी मामला नहीं पाया गया है और न ही कोई व्यक्ति कोरोना को मात देने में कामयाब रहा है। मौजूदा समय में अब केवल छह सक्रिय मामले बचे हैं।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना के मामलों में कमी आ रही है। इससे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन बहुत ज्यादा राहत महसूस कर रहा है। जहां बीते चार दिन के बाद शुक्रवार को जिले में केवल व्यक्ति एक संक्रमित पाया गया था। वहीं, अब शनिवार को फिर से कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है और न ही कोई कोरोना संक्रमण को मात देने में कामयाब हुआ है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार 11403 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 11260 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। 137 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब केवल छह सक्रिय मामले बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें