उधमपुर। जिले में शनिवार को भी कोई कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया है, जबकि एक ने कोरोना को मात दी है। इसी के साथ जिले में अब केवल तीन सक्रिय मामले बचे हैं।
सक्रिय मामलों की संख्या में लगातार आ रही कमी से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को बहुत ज्यादा राहत मिल रही है। जिले में अब कोरोना संक्रमण के मामले न के बराबद सामने आ रहे हैं। आठ दिनों में केवल बुधवार को एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। बाकी के दिन एक भी संक्रमण का मामला सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11318 हो गए हैं। इनमें से 11241 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। 137 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब केवल तीन सक्रिय मामले बचे हैं।