फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार दूसरे दिन नहीं मिला कोई संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में मंगलवार को भी कोई कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया है। जबकि किसी न कोरोना को मात भी नहीं दी है। इससे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को बहुत ज्यादा राहत मिल रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार लोगों के कोरोना टेस्ट भी करवाए जा रहे हैं। जिले में फिर से कोरोना के मामलों में कमी होने लगी है। सोमवार को एक भी संक्रमण का मामला सामने नहीं आया था। मंगलवार को भी कोई संक्रमित नहीं पाया गया है। इसके साथ किसी ने कोरोना को मात भी नहीं दी है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11389 हो गए हैं। इनमें से 11245 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। 137 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब सात सक्रिय मामले बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें