फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: वार्ड 17 में कहीं पर स्ट्रीट लाइटें तो कहीं ड्रेन के ढक्कन नहीं

विज्ञापन
उधमपुर। वार्ड नंबर 17 में बनाई गई सेंटर ड्रेन पर जंगला न हाेने से एक तरफ से स्कूटी लेकर निकलती
विज्ञापन
- शिव नगर क्षेत्र में नाले पर आज तक नहीं डाली गई स्लैब, लोगों ने कई बार लगाई गुहार, नहीं हुआ समस्याओं का समाधान
विज्ञापन

-हमारे वार्ड का लोगो लगाएं


संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के वार्ड नंबर 17 में पड़ने वाले तीन क्षेत्र जिसमें वन विभाग, लिंक रोड व शिव नगर क्षेत्र आता है, वहां समस्याओं का अंबार है। कई क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटें तक नहीं लगी हैं जबकि कई गलियां क्षतिग्रस्त होने के साथ ही क्रिश्चियन कॉलोनी मोहल्ले में बनाई गई सेंटर ड्रेन पर लोहे के जंगले तक नहीं हैं। इनके होल खुले पड़े हैं।
दूसरी ओर वार्ड में जल शक्ति विभाग की ओर से दो साल पहले पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए की गलियों की खोदाई की गई थी। आज तक इनकी मरम्मत नहीं करवाई गई। जिसके चलते गलियों की हालत दयनीय बनी हुई है। इतना ही नहीं वार्ड में पड़ते शिव नगर क्षेत्र में नाले पर आज तक स्लैब न डाले जाने से खासतौर पर गर्मियों के मौसम में लोगाें को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पानी की पाइपें नालियों के बीचोंबीच होकर जा रही हैं। कई बार स्थानीय लोग इन समस्याओं का समाधान करवाने की प्रशासन और नगर परिषद से गुहार लगा चुके हैं लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

बारिश हो तो गलियों में बहता है पानी


वार्ड में कई गलियों में स्ट्रीट लाइटें तक नहीं लगी हैं। इसके चलते शाम ढलते ही गलियों में अंधेरा छा जाता है। क्षेत्र में कई जगहों पर नालियां तक नहीं बनाई गई हैं। इस वजह से बारिश के दिनों में सारा पानी गलियों के बीच बहने से आने-जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
- रवि कुमार

-
पाइपें डालने के लिए गलियों को खोदा, आज तक नहीं हुई मरम्मत


वार्ड में दो साल पहले जलशक्ति विभाग ने पानी की पाइपें डालने के लिए गलियों को खोदा था पाइपलाइन तो बिछा दी गई लेकिन आज तक गलियों की मरम्मत का कार्य नहीं हो पाया है। बारिश के दिनों में गलियों में कीचड़ ही कीचड़ हो जाता है। इस संबंध में कई बार संबंधित विभाग से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन सिवाए आश्वासन के कुछ नहीं मिला।
- मुंशी राम
-

नाले पर स्लैब नहीं डाली गई


वार्ड में खुला नाला लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। हालांकि इस नाले पर स्लैब डालने को लेकर लोग कई बार प्रशासन से भी मांग कर चुके हैं। लेकिन उसके बावजूद कई साल बीत जाने के बाद भी नाले पर स्लैब नहीं डाली गई है। इस वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
-रघुवंश खजूरिया
-
प्रशासन कदम उठाए ताकि परेशानियों से मिले निजात

वार्ड में जिन जगहों पर स्ट्रीट लाइटें नहीं लगी हैं। उन जगहों पर जल्द से जल्द नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएं ताकि लोगों को रात के समय आ रही परेशानियों से निजात मिल सके। वार्ड में जो गलियां क्षतिग्रस्त हैं उनकी मरम्मत का कार्य जल्द से जल्द शुरू करवाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

सतीश शर्मा
कोट.....

जिस तरह से वार्ड में जल शक्ति विभाग की ओर से पानी की पाइपलाइन बिछाने के बाद मरम्मत का कार्य नहीं किया गया है उसके लिए वह संंबंधित विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर जल्द गलियों की मरम्मत का कार्य शुरू करवाया जाएगा। साथ ही वार्ड में जहां पर स्ट्रीट लाइटें नहीं लग पाई हैं, वहां पर भी जल्द लाइटें लगाई जाएंगी।
- राजेंद्र डींगरा, सीईओ, नगर परिषद


रिपोर्ट, परवेज खान



फोटो सहित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें