फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर को मिला शहीद कैप्टन तुषार महाजन का नाम

विज्ञापन
उधमपुर: शहीद कैप्टन तुषार महाजन गवर्मेंट गर्ल्स हाई सेकेंडरी स्कूल में तुषार महाजन के स्टेच्यू ? - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। शहीद कैप्टन तुषार महाजन की पुण्यतिथि के दिन ही सोमवार को सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर का नाम बदल कर शहीद कैप्टन तुषार महाजन मॉडल गर्ल्स हायर सेकेंडरी उधमपुर रखा गया। डीसी इंदु कंवल चिब ने इसके नए नाम का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह डीसी ने स्कूल के नए नाम का उद्घाटन किया। इस दौरान बारी-बारी से सभी ने शहीद की तस्वीर पर पुष्प चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित की, और उनकी जीवनी पर भी रोशनी डाली गई। इस अवसर पर डीसी ने कहा कि कैप्टन तुषार महाजन की शहादत को देश और उधमपुर कभी भूल नहीं सकता है। उन्होंने देश की सेवा करते हुए शहादत प्राप्त की।
उन्होंने कहा कि उनके नाम आज स्कूल का नाम रखा गया है। सभी को निर्देश दिए गए हैं कि आज से इस स्कूल को शहीद कैप्टन तुषार महाजन गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के नाम से ही जाना जाएगा। तुषार महाजन उधमपुर के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनको देख कर युवाओं को देश की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। इस दौरान शहीद के माता पिता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें