फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को खुला बाजार, कम संख्या में नजर आए लोग

विज्ञापन
उधमपुर: सोमवार को मार्केट खुलने का दृश्य. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। जिला प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद सोमवार को बाजार खुला रहा। हालांकि, बाजार में इस बार भीड़ नजर नहीं आई। बहुत कम लोग बाजार में खरीदारी करने पहुंचे। कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण लोग कम ही बाजार पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार और रविवार को सरकार ने सप्ताहांत पाबंदियां रखने का एलान किया है। व्यापार मंडल भी इसमें पूरा सहयोग कर रहा है। इसी के चलते रविवार को उधमपुर का बाजार पूरी तरह बंद था। केवल दूध, दवाई, फल व सब्जी की दुकानें ही खुली थीं। वहीं, व्यापार मंडल ने सप्ताहांत पाबंदियों को ध्यान में रखते हुए सोमवार को बाजार खोलने की अनुमति प्रशासन से मांगी थी। प्रशासन ने अनुमति दे भी दी। इसलिए, सोमवार को नागा के दिन भी बाजार खुला रहा। लेकिन, बाजार में रौनक नहीं थी।
कुछ दुकानों में ग्राहकों की संख्या ज्यादा थी। लेकिन, दुकानदार बारी बारी से ग्राहकों को अंदर आने की अपील कर रहे थे। बाजार में भीड़ न लगे, इसको लेकर नायब तहसीलदार नरेंद्र बाजार का निरीक्षण कर रहे थे। माइक से घोषणा कर अपील की जा रही थी कि बिना मास्क बाजार में न घूमें और सामाजिक दूरी का विशेष तौर पर ख्याल रखें। नायब तहसीलदार ने कहा कि सावधानी रख कर ही खुद को सुरक्षित रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें