उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब तीन किमी दूर भगवान जगन्नाथ मंदिर में सोमवार को अर्द्धवार्षिक गोल मेला का आयोजन हुआ। इसमें सैकड़ों भक्तों ने भगवान जगन्नाथ के समक्ष माथा टेका, और मेले का आनंद लिया। इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे।
सुबह करीब आठ बजे से श्रद्धालुओं का भगवान जगन्नाथ के मंदिर में पहुंचना शुरू हो गया था। उन्होंने कतार में लगकर भगवान जगन्नाथ के मंदिर में माथा टेका, और मंदिर में प्रसाद ग्रहण कर मेला स्थल पर पहुंचे। मेले में युवतियों व महिलाओं को शृंगार का सामान के स्टॉल पर व्यस्त देखा गया, तो बच्चे खिलौने खरीदने में व्यस्त रहे। वहीं, ज्यादातर पुरुष खाने पीने की वस्तुओं को खरीदने व्यस्त थे। मेले में बच्चों के लिए विभिन्न झूले लगे थे।
जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया, मेले में लोगों की संख्या में भी बढ़ती गई। दोपहर को तेज धूप होने के बावजूद मेला देखने लोगों की भीड़ लगी रही। शाम को जब सूर्य देवता ढले तो और अधिक लोग मेले में आने लगे। शाम करीब सात बजे मेला स्थल पर चलने के लिए भी स्थान नहीं था।
भगवान जगन्नाथ मंदिर के पुजारी राज कुमार शर्मा ने बताया कि हर छह महीने के बाद मंदिर के मैदान में गोल मेला का आयोजन किया जाता है। आज से दिन छोटे होना शुरू हो जाएंगे। इसी को लेकर लोग मंदिर में परिवार की सुख समृद्धि की प्रार्थना कर रहे हैं। इस वर्ष का दूसरा मेला दिसंबर में आयोजित होगा। कोविड से राहत मिलने के बाद इस वर्ष का यह पहला गोल मेला है। दिसंबर 2021 में भी गोल मेला आयोजन हुआ था, लेकिन इसमें लोगों की संख्या अधिक नहीं थी।
धमपुर: मेले में सामान खरीदते हुए लोग तथा मेले में झूलों का आनंद लेते हुए बच्चे- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर: जगरनाथ जी मंदिर के अंदर माथा टेकते हुए श्रद्धालु तथा मंदिर के बाहर बैठे श्रद्धालु.- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर: जगरनाथ जी मंदिर के अंदर माथा टेकते हुए श्रद्धालु तथा मंदिर के बाहर बैठे श्रद्धालु.- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर: जगन्नाथ जी मंदिर के अंदर भंडारे में प्रसाद लेते हुए श्रद्धालु.- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर: मेले में सामान खरीदते हुए लोग तथा मेले में झूलों का आनंद लेते हुए बच्चे- फोटो : UDHAMPUR
धमपुर: मेले में सामान खरीदते हुए लोग तथा मेले में झूलों का आनंद लेते हुए बच्चे- फोटो : UDHAMPUR