फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक नृत्य ‘कुड़’ ने लोगों का मोहा मन

विज्ञापन
मोंगरी के काली माता मंदिर सुखल गली मेले में कुड नुत्य प्रस्तुत करते कलाकार तथा मंच पर बैठे अतिथि - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर/पंचैरी। मोंगरी के काली माता मंदिर सुखल गली (जंगल गली) में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक मेला वीरवार को संपन्न हुआ। मेले में उधमपुर, रियासी और जम्मू से लगभग दो हजार श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

मेले में खाने-पीने की चीजों के अलावा साज शृंगार और खिलौनों की दुकानें सजाई गईं थीं। इस दौरान सुरक्षा के भी उचित इंतजाम किए गए थे। नायब तहसीलदार मोंगरी एवं मेला अधिकारी करनैल सिंह की देखरेख में आयोजित इस मेले के समापन समारोह के अवसर पर डीडीसी टिकरी आशु शर्मा मुख्यातिथि थीं। मौके पर पूर्व मंत्री जुगल किशोर शर्मा, पूर्व मंत्री पवन कुमार गुप्ता, सरपंच पवन सिंह सम्मानित अतिथि थे।
मेले में सरपंच देवी गढ़ देस राज, सरपंच लड्डा बी रोमेश चंदर, सरपंच लड्डा सी देविंदर सिंह, मुल्ख राज भमागी, आदि गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर कला और संस्कृति अकादमी जम्मू की टीम सहित स्थानीय कलाकारों की टीमों ने रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसमें स्थानीय कलाकारों का प्रस्तुत किया गया लोक नृत्य ‘कुड़’ कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।
विज्ञापन

मेले के आयोजन में मेला प्रबंधक समिति के अध्यक्ष कुलदीप सिंह सहित अन्य सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि मेला प्रबंधक समिति स्थानीय लोगों व प्रशासन के सहयोग से हर साल काली माता मंदिर सुखल गली में दो दिवसीय मेला का आयोजन करती है। इसमें उधमपुर के अलावा रियासी और जम्मू से भी काफी श्रद्धालु आते हैं, और काली माता के मंदिर में माथा टेकने के बाद मेले का आनंद लेते हैं।

मोंगरी के काली माता मंदिर सुखल गली मेले में कुड नुत्य प्रस्तुत करते कलाकार तथा मंच पर बैठे अतिथि- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें