फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने पत्रकारों को दी अपने सद्भावना कार्यों की जानकारी

विज्ञापन
उधमपुर: भद्रबा मैं सेना द्वारा युवाओं के साथ की गई इंटरेक्शन. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
सेना ने पत्रकारों को दी अपने सद्भावना कार्यों की जानकारी
विज्ञापन

भद्रवाह में आयोजित हुआ मीडिया बातचीत मिलन समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
भद्रवाह। भद्रवाह स्थित राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट ने शनिवार को बटालियन मुख्यालय सरना में चिनाब क्षेत्र के पत्रकारों के लिए एक दिवसीय मीडिया बातचीत मिलन समारोह का आयोजन किया। इसमें अखबार, चैनल और वेब मीडिया के लोगों ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मीडिया और सेना के बीच बेहतर समझ विकसित करना था, ताकि दूरदराज क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों तक पहुंच बनाई जा सके, और चिनाब घाटी में सेना की परियोजना सद्भावना के तहत प्रभावी ढंग से अधिक से अधिक आबादी को लाभान्वित किया जा सके। कार्यक्रम में 4आरआर के सीओ कर्नल रजत परमार ने दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों में हाल ही में सेना की शुरू की गई नवीन परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच सद्भावना के तहत सेना की ओर से चलाए जा रहे भद्रवाह शहर और उसके आसपास के विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों का भी दौरा किया गया। तहसीलदार शौकत हयात मट्टू ने कहा कि युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों में शामिल कर सेना भद्रवाह में जबरदस्त काम कर रही है। सेना ने भद्रवाह में कई कल्याणकारी परियोजनाएं शुरू की गई हैं, जिससे स्थानीय युवाओं को आजीविका कमाने के शानदार अवसर मिलते हैं। प्रशासन आने वाले दिनों में ऐसी परियोजनाओं को भी शुरू करेगा।

उधमपुर: भद्रबा मैं सेना द्वारा युवाओं के साथ की गई इंटरेक्शन.- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें