फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून तक तैयार हो जाएंगे तीनों सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट

विज्ञापन
उधमपुर: सीवरेज कमेटी के चेयरमैन विक्रम सिंह सलाथिया द्वारा उधमपुर में बन रहे असटीपी का लिया जायज? - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। यूईईडी के कार्य की निगरानी के लिए गठित की गई नगर परिषद की कमेटी ने शनिवार को शहर में तैयार किए जा रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान ठेकेदार को जरूरी निर्देश दिए, और कार्य को समय पर पूरा करने को कहा।
विज्ञापन

चार पार्षदों की नवगठित कमेटी के अध्यक्ष वार्ड 6 के पार्षद विक्रम सिंह सलाथिया ने दो दिन पहले ही यूईईडी के अधिकारियों व ठेकेदार के साथ बैठक कर चल रहे कार्य की जानकारी ली थी। शनिवार को उन्होंने पार्षद जगदीश कुमार के साथ पिट्टनबढ़ में तैयार किए जा रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के कार्य का निरीक्षण किया। ठेकेदार ने बताया कि निर्माण कार्य करीब 40 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। बचा कार्य भी जल्द पूरा हो जाएगा।
वहीं, अध्यक्ष ने बताया कि देविका परियोजना के तहत जिले में कुल तीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तैयार किए जा रहे हैं। एक पिट्टनबढ़ इलाके में, दूसरा ओमाड़ मोड़ इलाके में पुल के नजदीक और तीसरा शहर से बाहर मियां बाग इलाके में तैयार किया जा रहा है। मियां बाग इलाके में करीब 60 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। बाकी दो का 40-40 प्रतिशत कार्य ही पूरा हो पाया है। प्रयास है कि जून 2022 तक पाइप लाइन बिछाने के साथ तीनों सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तैयार कर इन्हें शुरू कर दिया जाए। ठेकेदार को इसमें तेजी लाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें