फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पक्कल-डूल पावर प्रोजेक्ट में स्थानीय इंजीनियरों को 15 दिन में मिलेगा रोजगार

विज्ञापन
फोटो..किश्तवाड़ में मंडलायुक्त जम्मू राघव लांगर से प्रतिनिधि मंडल मिलते हुए। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले का दौरा कर मंडलायुक्त जम्मू राघव लांगर ने सोमवार को कई विकास कार्यों का जायजा लिया। उनके साथ विभिन्न सियासी व सामाजी नेता शामिल रहे।
विज्ञापन

डंगडोरू दच्छन में चल रहे पक्कल-डूल पावर प्रोजेक्ट में भूमि प्रभावितों व स्थानीयों के लिए रोजगार की मांग को लेकर 12 दिनों से धरना दे रहीं डीडीसी अध्यक्ष पूजा ठाकुर का प्रतिनिधिमंडल भी उनके नेतृत्व में मंडलायुक्त से मिला। इसमें उनकी मांगों को सुना। मौके पर पावर प्रोजेक्ट में कार्यरत कंपनी के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
इस बीच प्रोजेक्ट अधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि 15 दिनों के भीतर वह कुछ इंजीनियर्स के पद निकाल रहे हैं, जिसमें स्थानीय बेरोजगार इंजीनियर्स को लगाया जाएगा। साथ ही उन्होंने भूमि प्रभावितों के मामले की पूरी जानकारी जिला प्रशासन से भी ली। जिसको जल्द सुलझाने के भी निर्देश दिए। हालांकि, डीडीसी ने यह कहा कि वह तब तक धरना जारी रखेंगी, जब तक सभी मांगों को पूरा नहीं किया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा भाजपा का भी एक प्रतिनिधिमंडल जिला प्रधान प्रदीप परिहार के नेतृत्व में मंडलायुक्त से मिला। कांग्रेस व पीडीपी सहित नेशनल कांफ्रेंस व किसान मोर्चा प्रतिनिधिमंडल भी पहुंचा। उन्होंने आम जनता की समस्याओं को रखा गया। इस दौरान किश्तवाड़ वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन भी उनसे प्रेस क्लब को लेकर मिली। जिसमें मंडलायुक्त ने उपायुक्त को कहा कि शीघ्र उनकी मांग को पूरा किया जाए। इसी दौरान मंडलायुक्त ने जिला विभाग अधिकारियों के साथ भी बैठक की। इस दौरान एसएसपी शफकत हुसैन व उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे।

फोटो... मंडलायुक्त राघव लांगर जिला विभाग के अधिकारियों से बेठक करते हुए- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें