फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खिलाफ अभियान में गुज्जर बक्करवाल समुदाय से मांगा सहयोग

विज्ञापन
एसएसपी ऊधमपुर डॉ विनोद कुमार संबोधित करते हुए तथा कार्यक्रम में उपस्थित गुज्जर व बकरवाल समुदाय ? - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। गुज्जर बक्करवाल काफ्रेंस ने रविवार को शहर में सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें एसएसपी उधमपुर डॉ. विनोद कुमार और एएसपी अनवर उल हक विशेष तौर पर मौजूद रहे। सम्मेलन में विशेष तौर पर जिले में बढ़ रहे नशे के व्यापार को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान पुलिस ने सभी से तस्करों को पकड़ने के लिए सहयोग मांगा।
विज्ञापन

कांफ्रेंस के प्रधान हाजी सराजदीन की अध्यक्षता में बारी बारी से पदाधिकारियों ने विचार रखे। उनका कहना था कि दिन प्रतिदिन युवा व किशोर वर्ग नशे के जाल में फंसता जा रहा है। यह सभी के लिए चिंता का विषय है। अभिभावकों को बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखनी होगी। कहीं पर भी तस्करी नजर आती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करना होगा।
उन्होंने बेटियों की पढ़ाई पर भी जोर दिया, और बेटियों को भी बेटों के बराबर शिक्षा प्रदान करने को कहा। वहीं, एएसपी ने कहा कि नशे के जाल में फंस कर लोग मारे जा रहे हैं। जितने लोगों की मौत नशे से हुई है, इतनी आतंकवाद से भी नहीं हुई है। नशे का बढ़ता कारोबार सभी के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। पुलिस इस पर अंकुश लगाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। लेकिन, जब तक लोग इसमें सहयोग नहीं करेंगे, इसमें कामयाबी नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि नशे की तस्करी करने वाले हमारे बीच ही रहते हैं। ऐसा नहीं है कि लोगों को इसके बारे में कुछ पता नहीं होता है। लेकिन, कई बार सब कुछ जान कर भी पुलिस को सूचित नहीं करते हैं। इसलिए, उनकी सभी से अपील है कि जब भी कोई तस्करी नजर आती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सभी मिलकर ही नशीली वस्तुओं की तस्करी पर लगाम लगानी होगी।

एसएसपी ऊधमपुर डॉ विनोद कुमार संबोधित करते हुए तथा कार्यक्रम में उपस्थित गुज्जर व बकरवाल समुदाय ?- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें