किश्तवाड़,,,पाडर मार्ग पर वाहनों की भिडंत सवारियां बाल बाल बचे।
- फोटो : DODA
किश्तवाड़। जिले में रविवार सुबह 10 बजे किश्तवाड़-पाडर मार्ग पर डूल इलाके के पास आमने सामने दो वाहनों ईको और ऑल्टो में भिड़ंत हुई, जिसमें सवार लोगों को मामूली चोटें आईं। हालांकि, ये गाड़ियां भिड़ंत के बाद खाई में गिरने से बच गईं। बताया जाता है कि मार्ग के बीच में एक और वाहन खड़ा था, जिसकी वजह से तेज गति से आ रहे दोनों तरफ के वाहन आपस में टकराए। संवाद