फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शमशान घाट पर बढते अतिक्रमण के मामले को लेकर बेसहारा और दिव्यांग कल्याण संघ ने डीसी से की मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। बेसहारा और दिव्यांग कल्याण संघ (दाहवा) के अध्यक्ष एसएस सुम्ब्रिया ने सोमवार को उपायुक्त इंदु कंवल चिब से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने श्मशान घाट पर अतिक्रमण सहित नगर के विभिन्न परेशानियों को रख इनके शीघ्र निवारण की मांग की।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने उपायुक्त को जिले के श्मशान घाट की भूमि पर बढ़ते अतिक्रमण के प्रयासों के बारे में सूचित किया। उन्होंने ऐसे स्थानों के लिए राजस्व और पंचायत रिकॉर्ड में उचित निशानदेही करने की मांग की। इसके साथ ही सुम्ब्रिया ने दिव्यांगों के लिए न्यूनतम ब्याज दरों पर आसान ऋण के साथ विशेष तकनीकी प्रशिक्षण के प्रावधान की मांग की, जो न केवल उन्हें रोजगार सुनिश्चित करेगा, बल्कि दूसरों के लिए भी रोजगार पैदा करेगा।
उन्होंने उपायुक्त से यह सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया कि किसी भी श्रेणी के समाज कल्याण विभाग के पेंशनभोगी लाभार्थी की मृत्यु के मामले में उसके परिवार के सदस्य को या उसी क्षेत्र के किसी भी पात्र व्यक्ति को मानदंडों के अनुसार उसका पेंशन लाभ प्रदान किया जाए। उन्होंने मजालता में समाज कल्याण विभाग के तहसील कार्यालय की स्थापना के लिए भी पुरजोर मांग उठाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्यालय के अभाव में क्षेत्र के लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। डीसी ने दाहवा की ओर से उठाए गए मुद्दों का जवाब देते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि समाज हित के इन सभी मुद्दों को शीघ्र समाधान के लिए विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें