फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महीने अंत तक काम खत्म करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिला विकास आयुक्त अशोक शर्मा ने मंगलवार को जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीएलआरसी) और जिला सलाहकार समिति की अध्यक्षता की। इस दौरान वार्षिक ऋण योजना (एसीपी) की उपलब्धि की समीक्षा की।
विज्ञापन

बैठक में वार्षिक ऋण योजना और अन्य व्यक्तिगत लाभार्थी योजनाओं की तुलना में प्राथमिकता और गैर-प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में उपलब्धियों पर चर्चा हुई। शुरुआत में वार्षिक ऋण योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही के लिए समग्र प्रदर्शन पर प्रकाश डालते हुए, किश्तवाड़ के प्रमुख जिला प्रबंधक नासिर भट ने सूचित किया कि जिले ने 190 करोड़ रुपये की उपलब्धि दर्ज की है जो कि 54 फीसदी है।
30 सितंबर 2021 को 349 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले में प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र के अग्रिमों के तहत उपलब्धि 64 करोड़ रुपये है, जबकि गैर प्राथमिकता क्षेत्र में उपलब्धि 126 करोड़ रुपये है। डीडीसी ने बैंकों और लाइन विभागों के प्रमुखों को विशेष रूप से बेरोजगार युवाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत समय पर ऋण प्रदान करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बैंकों के साथ लाइन विभागों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में बेरोजगार युवाओं और समाज के गरीब और कमजोर वर्गों के बीच विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता के लिए निर्देश जारी किए। साथ ही वित्तीय साक्षरता कार्यक्रमों को बढ़ाकर ऐसी योजनाओं के तहत वित्तीय समावेशन हासिल करने के लिए बड़े पैमाने पर लाभार्थियों को नामांकित किया।
उन्होंने आगे सभी संबंधितों पर जोर देकर कहा कि विकास के निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए योग्य लाभार्थियों और असंगठित क्षेत्रों में सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभों का प्रचार कर रोजगार सृजन और कौशल विकास में प्रयास शुरू करें। उन्होंने संबंधित बैंक प्रतिनिधियों और संबंधित विभागों के प्रमुखों को मामलों की अस्वीकृति और लंबित मामलों की विस्तृत रिपोर्ट अध्यक्ष को प्रस्तुत करने और इस महीने के अंत तक काम खत्म सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इस दौरान अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त शाम लाल, जीएम डीआईसी खालिद हुसैन मलिक, एलडीएम नासिर भट, डीपीओ सुनील भुत्याल, डीएसडब्ल्यूओ, डीआईओ किश्तवाड़ तारिक परवेज काजी, क्लस्टर हेड जेएंडके बैंक, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि, आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें