फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूर दराज के उपेक्षित क्षेत्रों की तरफ सरकार दे रही विशेष ध्यान--आरएस पठानिया (प्रदेश प्रवक्ता भाजपा )

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/पंचैरी। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पंचैरी में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रणबीर सिंह पठानिया की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने पार्टी की आगे की नीति बताई।
विज्ञापन

पठानिया ने कहा कि केंद्र के मजबूत और सक्षम नेतृत्व में दूरदराज के क्षेत्रों की तरफ सरकार की विशेष ध्यान खींचने की तैयारी है। इसके तहत अब तक उपेक्षित रहे डूडू, बसंतगढ़, पंचैरी तथा मोंगरी जैसे क्षेत्रों को पर्यटन मानचित्र पर लाने का प्रयास किया गया है, जो विकास के साथ-साथ इन क्षेत्र में रोजगार को भी बढ़ावा देगा। इसके साथ ही उन्होंने रामनगर-बसंतगढ़ मार्ग पर धीमी गति के कार्य को लेकर चिंता जताई।
उन्होंने कहा कि डूडू बसंतगढ़ में एक डिग्री कॉलेज भी आ गया है, जहां क्षेत्र के विद्यार्थियों को मौका देने के साथ प्रतिष्ठान ने काम करना शुरू कर दिया है। कार्यकर्ता लोगों के घर-घर जाकर उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराएं, ताकि लोग योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना पार्टी का मुख्य लक्ष्य है।
विज्ञापन

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि आयुष्मान, जल जीवन मिशन, हर घर को बिजली जैसी योजनाओं ने जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ सीधा जुड़ाव किया है। उन्होंने पंचैरी मोंगरी के नाम पर एक सब डिवीजन बनाने और इसे जिला उधमपुर से जोड़ने का आह्वान किया। साथा ही आरडीडी के कार्यों में तेजी लाने का आह्वान किया। इस मौके पर बीडीसी अध्यक्ष जीवन शर्मा, राकेश चंदर शर्मा (डीडीसी घोरडी), सरपंच अंग्रेज सिंह, अजय खजूरिया, कुलदीप कुमार, सरपच सुरिंदर पाल, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें