फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब, पानी को समस्या को जल्द दूर किया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। कस्बे के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को नायब तहसीलदार बलवंत सिंह से मिला और पानी की समस्या से अवगत करवा कर जल्द निदान की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने कहा कि कस्बे में पानी की किल्लत काफी बढ़ गई है, जिस कारण लोग प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

बावजूद इसके पानी की समस्या दूर नहीं हो पा रही है। अस्थायी कर्मियों की कामछोड़ हड़ताल जारी है, जिस कारण स्थायी कर्मियों को तैनात कर समस्या कर दूर करना चाहिए। मगर प्रशासन और विभाग की उदासीनता के कारण लोग पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। पानी की समस्या को दूर करना जलशक्ति विभाग का कार्य है और वह जैसे मर्जी पानी की समस्या को दूर करनी चाहिए। लोग समय पर बिल देते हैं तो सुविधा भी वैसे ही मिलनी चाहिए। नायब तहसीलदार ने लोगों को आश्वासन दिया कि समस्या को जल्द दूर कर दिया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें