भवन मार्ग पर दर्शनी ड़योड़ि में थर्मल स्कैनिग करते श्राइन बोर्ड़ के कर्मी व खाली पड़ी दर्शनी ड़य?
- फोटो : KATRA
कटड़ा। कोरोना महामारी की तीसरी लहर के प्रकोप के कारण यात्रा में इन दिनों गिरावट आई है। रविवार को दिन भर सूर्य व बादलों में लुका छुपी का खेल जारी रहा, जिससे दर्शनों को आए भक्तों को ज्यादातर दिन में ही भवन की ओर जाते देखा गया। इस समय ठंड काफी बढ़ी हुई है।
कोविड-19 की तीसरी लहर के डर के कारण माता के दर्शनों को पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या में काफी गिरावट आई है। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार रविवार तीन बजे तक आठ हजार दो सौ के करीब भक्तों ने अपना पंजीकरण कराया। वहीं, शाम छह बजे तक लगभग 10 हजार भक्तों ने भवन की ओर प्रस्थान किया। हर सप्ताह शनिवार व रविवार को छोड़ इन दिनों औसतन आठ से 10 हजार भक्त ही धर्मनगरी पहुंच रहे हैं।
भवन से मिली जानकारी के अनुसार भवन में भी तापमान में काफी गिरावट आई है। वहीं, इन दिनों में लगातार मौसम साफ रहने के कारण हेलिकॉप्टर व बैटरी कार सेवा सहित रोपवे सेवा दिन भर यात्रियों के लिए बहाल चल रही है।