फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साध्वी भ्रदा भारती की भेंटों पर झुमे भक्त

विज्ञापन
15,16 प्रभात फेरी में नाचते यात्री व अन्य 17,18 रधुनाथ मंदिर में कथा सुनाते सादवी व कथा सुनती महिलाएं 19,20 ? - फोटो : KATRA
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड व पर्यटन विभाग के सहयोग से रघुनाथ मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान साध्वी भ्रदा भारती ने कहा कि जिस प्रकार से सुंदर मोती माला की शोभा बढ़ाते हैं, उसी प्रकार परमात्मा ने सुंदर व श्रेष्ठ मानव जीवन तैयार किया है। इसमें कर्मशीलता, कुशाग्र बुद्धि जैसे मोती पिरोए हैं। परंतु माया व आकर्षण की रस्साकशी में यह माला टूट जाती है। मानव नकारात्मक कर्मों की ओर अग्रसर है। मनुष्य कुशाग्र बुद्धि को भी विपरीत दिशा में इस्तेमाल कर रहा है। कथा का समापन मां भगवती की आरती से हुआ। संवाद
विज्ञापन

-----
ओड़िसा के कलाकारों ने किया दुर्गा पूजा का आयोजन
कटड़ा। नवरात्र महोत्सव के उपलक्ष्य में हायर सेकेंडरी स्कूल में रीजनल आउरीच ब्यूरो के कलाकारों ने विभिन्न नृत्यों के साथ भेंटों की प्रस्तुति कर भक्तिरस बिखेरा। इस दौरान ओड़िसा के कलाकारों ने दुर्गा पूजा के आयोजन पर आधारित कार्यक्रम की प्रस्तुति की। कलाकारों ने मैजिक शो भी प्रस्तुत किया तथा चमन मट्टू ऐंड पार्टी की डोगरी भेंटों की सराहना की। अन्य नृत्यों में राजस्थानी, ओडिसी, भद्रवाही, महाराष्ट्री, हिमाचली आदि की प्रस्तुति शामिल रही। वहीं योज्ञाश्रम में भी पर्यटन विभाग की तरफ से जागरण का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने हाजिरी लगाई। इस मौके पर निदेशक पर्यटन विभाग विवेक नंद मुख्य अतिथि रहे। संवाद

15,16 प्रभात फेरी में नाचते यात्री व अन्य 17,18 रधुनाथ मंदिर में कथा सुनाते सादवी व कथा सुनती महिलाएं 19,20 ?- फोटो : KATRA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें