फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मिडिल स्कूल लोअर घारा में मजबूत होगा बुनियादी ढांचा, दो नए क्लास रूम बनेंगे, छात्रों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। मिडिल स्कूल लोअर घारा में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से दो अतिरिक्त क्लास रूम का निर्माण कराया जाएगा। परियोजना पर लगभग 20.84 लाख रुपये की लागत आएगी। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। कार्य पूर्ण होने के बाद कक्षाओं के संचालन में आ रही स्थान की कमी की समस्या का समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन


लोगों के अनुसार मिडिल स्कूल की स्थापना 1981 में हुई थी। सह शिक्षा विद्यालय में कक्षा एक से आठ तक पढ़ाई कराई जाती है। वर्तमान में केवल छह कक्षाएं हैं। ऐसे में विद्यार्थियों और शिक्षकों को लंबे समय से समस्या का सामना करना पड़ रहा था। कई बार एक ही कमरे में एक से अधिक कक्षाओं को संचालन करना पड़ता था, जिससे शिक्षण कार्य प्रभावित होता था। अब विद्यालय परिसर में दो नए कमरों के निर्माण से समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। इससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्राप्त होगा और पढ़ाई में भी सुधार आएगा।
पहल को लेकर अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। स्थानीय विनोद कुमार, मक्खन लाल, विक्रम सिंह और राधे श्याम ने कहा कि लंबे समय से कमरों की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिडिल स्कूल लोअर घारा में अतिरिक्त क्लास रूम के निर्माण कार्य को लेकर टेंडर जारी कर दिया गया है। आगे का कार्य भी शीघ्र पूरा किया जाएगा।
-शम्मी गुप्ता, एईई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें