फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाडर में सड़क धंसने से लोग दहशत में

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। बादल फटने के बाद सब डिवीजन पाडर में गुलाबगढ़ और मस्सू के बीच हुरियान ग्वाड़ी के पास सड़क धंसने से गांव के लोग दहशत में हैं। कुछ लोगों ने तो गांव छोड़ कर सुरक्षित जगहों पर शरण ले ली है।
विज्ञापन

पाडर के डीडीसी सदस्य हरी कृष्ण ने बताया कि गुलाबगढ़ से मस्सू के लिए जो सड़क बनी है। वह 70 से 80 मीटर तक भोट नाले नामक नदी की तरफ धंस गई है। लगभग आधा फुट से अधिक दरार आ गई है। उन्होंने कहा कि 2005 में जब इस गांव की भूमि खिसकी तो गांववासियों को गुलाबगढ़ में बसाया जा रहा था, वहा कुछ भूमि भी प्रदान की गई थी, जिनके पास पैसा था, उन्होंने मकान बना लिए। अब दोबारा जमीन खिसक रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि जो 10-12 परिवार रह गए हैं, उन्हें भी गुलाबगढ़ या फिर अन्य किसी जगह पर बसाया जाए।
इलाके के सरपंच मनोहर लाल ने भी गांव का दौरा किया। उन्होंने कहा कि एसडीएम पाडर वरुण चाढ़क और तहसीलदार आदि को सूचित कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार को जाहिए कि पाडर में बादल फटने से जो सड़कों को नुकसान पहुंचा है, उसे जल्द ठीक कराया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन पिछले तीन दिनों से लगातार काम कर रहा है। अधिकारी नुकसान का जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें