फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में मकान क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। पंचायत जीग के मोहड़ा गांच्छड़ बजीन में बारिश के कारण एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय निवासी नूर आलम व पुरषोत्तम सिंह ने कहा कि बारिश में संतोष कुमार का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। अब मकान में रहना खतरे से खाली नहीं है। उसी मकान में गांच्छड़ का प्राइमरी स्कूल भी चलता है, जिसमें करीब 50 बच्चे पढ़ते हैं। जब स्कूल खुलेगा तो बच्चों के लिए भी परेशानी खड़ी होगी। उन्होंने कहा कि पशुशाला को भी भारी नुकसान पहुंचा है, लेकिन पशुओं को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है। अब परिवार को बी दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। पंचायत जीग की सरपंच सत्या देवी ने बताया कि बारिश से उनकी पंचायत में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें