फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो में जम्मू-कश्मीर के 221 खिलाड़ी दिखा रहे दम

विज्ञापन
उधमपुर में यूटी स्तर की इंटर डिस्ट्रिक्ट खोखो टूर्नामेंट में हिस्सा लेते खिलाड़ी व खिलाड़ियों स - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। जिला यूथ सर्विस एंड स्पोर्ट्स विभाग ने शुक्रवार को नगर के सुभाष स्टेडियम में अंडर-19 ब्वॉयज के लिए यूटी स्तर की अंतर जिला खो-खो प्रतियोगिता का आगाज किया। इसमें जम्मू-कश्मीर के सभी जिलों के 221 खिलाड़ी दमखम दिखा रहे हैं। तीन दिवसीय टूर्नामेंट का उद्घाटन डीसी इंदू कंवल चिब ने किया। प्रतियोगिता के लिए 91 अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। वाईएसएस के अधिकारियों में राजकुमार गुप्ता, राजकुमार डोगरा, कंचन शर्मा, पुष्प कुमार, रमन कुमार, सुनील दत्त खजूरिया, राजेश वर्मा, कुलभूषण शर्मा, ऋषि शर्मा, पूजा शर्मा, ज्योतिका शर्मा आदि शामिल हुए। जेडपीईओ मजालता करतार सिंह, जेडपीईओ जिब पूनम शर्मा, चयनकर्ता के रूप में जिला डोडा के जरगर पीईएल, अनीता गोस्वामी, सोमदेव खजूरिया, रमेश चंदर, अनुपमा शर्मा, संजीव कुमार, दीपिका मन्हास, अजीत सिंह, बिक्रम सिंह, स्वर्ण दीप सिंह, राकेश खजूरिया, राजेश शर्मा, राकेश, जय करण, अब्दुल कादिर, एसके खजूरिया, वंदना शर्मा, आशा मीनाक्षी, विपन फोत्रा, सौरभ पंडित, अंशु ब्रत खन्ना, सुदेश कुमार भी मौके पर थे।
विज्ञापन

-----
पूल-ए के पहले मैच में
शोपियां ने मारी बाजी
पहले दिन पूल-ए की टीमों के बीच खेले गए उद्घाटनी मैच में शोपियां ने बांदीपोरा को हराया। दूसरे मुकाबले में बारामूला ने कठुआ को तीन अंकों से मात दी। तीसरे मैच में पुलवामा की टीम ने गांदरबल को दों अंकों से हराया। चौथे मैच में जिला उधमपुर ने जिला डोडा को छह अंकों से पछाड़ा। पांचवें मुकाबले में जिला बडगाम ने शोपियां की टीम को छह अंकों से हराया। छठे मैच में जिला बारामूला ने किश्तवाड़ को सात अंकों से शिकस्त दी।
-----
पूल-बी में अनंतनाग
ने पुंछ को दी मात
पूल-बी के पहले मुकाबले में जिला अनंतनाग ने पुंछ को तीन अंकों से, दुसरे मैच में जम्मू ने कुलगाम को हराया। तीसरे मुकाबले में राजौरी ने जिला रामबन को तीन अंक और पारी से हराया। चौथे मैच में श्रीनगर ने सांबा को पांच अंक और पारी से हराया। पांचवें मैच में रियासी ने अनंतनाग की टीम को पांच अंक और पारी से हराया। छठे और दिन के अंतिम मुकाबले में जिला जम्मू ने जिला कुपवाड़ा को सात अंक और पारी से मात दी।

उधमपुर में यूटी स्तर की इंटर डिस्ट्रिक्ट खोखो टूर्नामेंट में हिस्सा लेते खिलाड़ी व खिलाड़ियों स- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर में यूटी स्तर की इंटर डिस्ट्रिक्ट खोखो टूर्नामेंट में हिस्सा लेते खिलाड़ी व खिलाड़ियों स- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें