फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कटड़ा में भक्ति और रंगों का अद्भुत संगम, जयकारों के साथ मनेगी होली

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में होली पर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। त्रिकुटा पर्वत की तलहटी में बसे शहर के बाजारों में सुबह से ही रौनक है। माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए देशभर से आए श्रद्धालु और स्थानीय निवासी रंगोंत्सव में सराबोर होने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

मुख्य बाजार सहित विभिन्न चौक-चौराहों पर दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजा ली हैं। इस बार बच्चों के बीच कार्टून थीम वाली पिचकारियां पहली पसंद बनी हुई हैं। कई श्रद्धालु परिवारों सहित बाजारों में खरीदारी कर रहे हैं। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोग प्राकृतिक और हर्बल रंगों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। मिठाई और पारंपरिक पकवानों की दुकानों पर भी ग्राहकों का तांता लगा हुआ है।
उत्तर प्रदेश से आए रोहन यादव, अमर यादव और कमला ने बताया कि हमें होली पर कंपनी से 3-4 दिन की छुट्टी मिलती है। हर वर्ष त्योहार पर मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। दरबार में दर्शन के बाद होली मनाने का आनंद दोगुना हो जाता है।
विज्ञापन

विभिन्न मोहल्लों और कॉलोनियों में होली मिलन कार्यक्रमों की तैयारी हो चुकी है, जहां युवा गुलाल लगाकर सौहार्द और एकता का संदेश देंगे। पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने सभी से सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें