फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर मिलिट्री स्टेशन में मनाया कारगिल विजय दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। कारगिल विजय दिवस पर सोमवार को उत्तरी कमान में स्थित मिलिट्री स्टेशन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मेजर जनरल सैयद कमुर अहमद विशेष तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत में मेजर जनरल सहित अधिकारियों और जवानों ने ध्रुवा युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। अधिकारियों ने बताया कि शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। जब देश पर दुश्मनों ने हमला किया तो इन सैनिकों ने शहादत देकर खदेड़ दिया और संदेश दिया कि हमारे आज के लिए वह अपना कल दे देंगे। यह दिन न केवल सेना बल्कि पूरे देश के लिए विशेष है। कारगिल युद्ध बहुत ही खास रहा है। खराब मौसम और विकट परिस्थितियों में जीती गई सबसे दुर्लभ लड़ाइयों में से एक है। इसके लिए सेना को कड़ा संघर्ष करना पड़ा था और जीत हासिल कर संदेश दिया था कि कोई भी हमसे लोहा नहीं ले सकता है। भारतीय सेना के ऑपरेशन विजय के दौरान ध्वज और राष्ट्र के प्रति बेजोड़ वीरता और समर्पण का प्रदर्शन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें