फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर धुंध छाने से चॉपर सेवा रही प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। त्रिकुटा पर्वत पर दिनभर धुंध छाए रहने से सोमवार को चॉपर सेवा प्रभावित रही है, जिस कारण ऑनलाइन पंजीकरण करवा चुके भक्तों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। वहीं, सोमवार सुबह हुई बारिश से तापमान में काफी गिरावट आई है। बैटरी कार और रोपवे सेवा दिनभर सुचारु रही।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार को दिनभर त्रिकुटा पर्वत पर बादल और धुंध छाई रही। इससे जहां तापमान में काफी गिरावट आई है वहीं चॉपर सेवा भी प्रभावित रही है। इससे ऑनलाइन बुकिंग करवा चुके भक्तों को निराशा ही हाथ लगी है। काफी इंतजार के वाद उन्हें पालकी और घोड़े का सहारा लेकर भवन की ओर प्रस्थान करना पड़ा। उधर, बैटरी कार और रोपवे सेवा अन्य दिनों की भांति दिनभर बहाल रही है।
10 हजार भक्तों ने भवन की ओर किया प्रस्थान
पंजिकरण कक्ष से मिली जानकारी अनुसार रविवार को 20623 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो के दर्शन किए थे। वहीं, सोमवार शाम सात बजे तक पंजीकरण करवा कर करीब 10 हजार भक्त भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें