फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वजह से उधमपुर में रोक दिए गए कश्मीर जाने वाले सैकड़ों ट्रक, जानें क्या हैं कारण

विज्ञापन
उधमपुर में रोके गए घाटी जाने वाले ट्रकों की लगी कतार।
विज्ञापन
उधमपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को सुचारू रखने के लिए सोमवार को बड़े वाहनों की आवाजाही एकतरफा रही। ऐसे में कश्मीर घाटी की ओर जाने वाले बड़े वाहनों को उधमपुर के विभिन्न हिस्सों में ही रोक दिया गया। वहीं कश्मीर से आने वाले बड़े वाहनों की आवाजाही सुचारू रही। कश्मीर जाने वाले ट्रकों के रोके जाने के कारण सैकड़ों ट्रक चालक सोमवार को परेशान रहे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही लगातार प्रभावित हो रही है। रविवार को पस्सियां गिरने पर राजमार्ग करीब चार घंटे तक बंद रहा था। खुलने पर जाम की स्थिति बन गई थी। यातायात को सुचारु रखने के लिए सोमवार को बड़े वाहनों की आवाजाही केवल श्रीनगर से जम्मू की तरफ रखी गई। घाटी जाने वाले ट्रकों और अन्य बड़े वाहनों को पुलिस ने जखैनी से आगे नहीं बढ़ने दिया। इनको सुबह से ही रोकना शुरू कर दिया था। हालांकि छोटे चार पहिया वाहनों के घाटी जाने पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया। इसके बाद रोके गए वाहनों की कतार बढ़ने लगी।
जखैनी के साथ भारत नगर, रठियान, बट्टलबालियां, गरनई, मांड, टिकरी में सैकड़ों की संख्या में ट्रकों को रोका गया। दिन भर चालक आगे जाने की अनुमति मिलने का इंतजार करते रहे, लेकिन पुलिस ने किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी। चालकों को सुविधाएं न मिलने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। चालकों का कहना है कि उम्मीद है कि मंगलवार को उनको घाटी जाने की अनुमति मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें