फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमार्ग पर दिनभर परेशान रहे यात्री और चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों को दोनों तरफ चलने की अनुमति दी गई, जिसके चलते नाशरी चंद्रकोट और रामसू बनिहाल के बीच दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। इसके कारण यात्रियों और चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे यात्रियों और वाहन चालकों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर वह नाशरी और चंद्रकोट के बीच कई घंटे भीषण गर्मी में जाम में फंसे रहे, जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

उधर, श्रीनगर से जम्मू आने वाले यात्रियों और वाहन चालकों ने बताया कि वह भी रामसू और बनिहाल के बीच शुक्रवार सुबह जाम में फंसे रहे। हालांकि बाद में ट्रैफिक पुलिस द्वारा जाम को खुलवाया गया। बता दें कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाशरी और बनिहाल के बीच फोरलेन निर्माण कार्य चल रहा है, जिसकी वजह से राजमार्ग बहुत पर कुछ जगहों पर एक समय में सिर्फ एक ही वाहन गुजर सकता है। इस कारण बार-बार जाम की स्थिति बन जाती है। इसी कारण चालकों और यात्रियों की परेशानी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें