फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने मनाया राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 73वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एबीवीपी की नगर इकाई की ओर से आदर्श कॉलोनी स्थित भारतीय विद्या मंदिर स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें वार्ड नंबर 14 की पार्षद नेहा वर्मा मुख्य अतिथि थीं। एबीवीपी जम्मू कश्मीर के प्रदेश मंत्री मुकेश मन्हास मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नेहा वर्मा ने एबीवीपी की ओर से कोरोना काल में किए गए सेवा कार्यों की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्र के पुनर्निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर भी चर्चा की। वहीं परिषद वक्ता मुकेश मन्हास ने कहा कि संगठन का स्थापना दिवस राष्ट्रीय छात्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह संगठन छात्रों के हित में सतत कार्य कर रहा है। समय-समय पर आंदोलन कर छात्रों की मांगों के लिए संघर्ष करते हैं।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र पुनर्निर्माण के लक्ष्य को लेकर अभाविप छात्रों के बीच कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि अभाविप दुनिया का सबसे बड़ा गैर राजनीतिक छात्र संगठन है। कार्यक्रम में स्वागत भाषण एबीवीपी उधमपुर के नगर अध्यक्ष राकेश शर्मा द्वारा एवं धन्यवाद नगर मंत्री पलक शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें