फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Srinagar Highway: समरोली के पास गिरीं पस्सियां, घंटों बंद रहा हाईवे, पहाड़ों पर धुंध छाई

Wed, 04 May 2022 12:15 PM IST
kumar गुलशन कुमार रोहित गुप्ता, अमर उजाला नेटवर्क, चिनैनी

सार

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे समरोली में बुधवार सुबह पस्सी गिरने के चलते घंटों बंद रहा। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Jammu Srinagar Highway - फोटो : रोहित गुप्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र शासित प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जम्मू और कश्मीर संभाग के कई क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है। इसी बीच बुधवार सुबह चिनैनी के समरोली में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पस्सी गिरने के कारण घंटों बंद रहा। इस दौरान हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


निर्माण एजेंसी ने मशीनों के जरिए हाईवे से पस्सी हटाने का कार्य शुरू किया। पस्सी गिरने के थोड़ी देर बाद वहां पर हाईवे खोलने का कार्य शुरू हुआ। घंटों मशक्कत के बाद हाईवे खोल दिया गया है। इससे पहले मंगलवार को भी यहां पस्सी गिरने से हाईवे ठप हो गया था। मंगलवार को ईद मनाने जा रहे कई लोग हाईवे पर ही देर तक फंसे रहे। हाईवे खुलने पर उन्होंने राहत मिली थी।

विज्ञापन

Chenani - फोटो : रोहित गुप्ता
पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश जारी, धुंध छाई

उधर, चिनैनी, पटनीटॉप, नत्थाटाप, कुद, सनासर सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर बारिश जारी है। कई जगह धुंध छाई हुई है। इसके साथ ही तीर्थ स्थल शुद्ध महादेव, मानतलाई, गौरीकुंड सहित दूरदराज के इलाकों में भी बारिश हो रही है, जिसके चलते तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। पहाड़ों पर बसे लोगों को अलाव सहित गर्म कपड़ों का भी प्रयोग करना पड़ गया है।  
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें