फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू कप हॉकी में पुंछ और कठुआ अलग-अलग वर्ग में चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के सुभाष स्टेडियम में जारी नेहरू कप हॉकी 2021 का समापन शनिवार को कठुआ और पुंछ की जीत के साथ हुआ। अंडर-15 वर्ग के फाइनल मुकाबले में कठुआ ने, जबकि अंडर-17 वर्ग में पुंछ ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

शुक्रवार को उधमपुर में पहली बार केंद्र शासित राज्य स्तर की अंतर जिला हॉकी प्रतियोगिता की शुरूआत की थी। इसमें प्रदेश के सात जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। पहले दिन लीग मुकाबले खेले गए। वहीं, शनिवार को फाइनल मुकाबले आयोजित हुए। अंडर-15 का फाइनल जिला कठुआ और जम्मू के बीच खेला गया। इसमें कठुआ ने 10-0 के बड़े अंतर से जम्मू को पछाड़ा, और प्रतियोगिता का कप अपने नाम किया।
वहीं, अंडर-17 का फाइनल राजोरी और पुंछ के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में पुंछ की टीम ने 3-2 से राजोरी को पटखनी दी। इस दौरान मुख्यातिथि रहे विभाग के उपनिदेशक जतिंद्र मिश्रा ने खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए। मौके पर विभाग के अधिकारी स्वर्ण सिंह, राजकुमार, संदीप कौर, नितीन राठौर, रनवीत सिंह, मंगत राम, नवरोत सिंह, मुख्तयार खान, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें