फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस स्टेशन के कुछ दूरी पर दुकान का शटर तोड़ चोर ले उड़े नकदी और सामान

विज्ञापन
उधमपुर में शटर तोड़कर सामान और नकदी ले उड़े चोर। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के बीचों बीच पुलिस की नाक के नीचे चोर शुक्रवार देर रात को पुलिस स्टेशन से कुछ ही दूरी पर स्थित दुकान का ताला तोड़ हजारों की नकदी व सामान पर हाथ साफ कर गए। चोर जाने से पहले सीसीटीवी का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। सुबह जब पुलिस को इसकी सूचना मिली तो तुरंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पुलिस का जांच में पता चला कि चोरों ने कुछ दुकानों में भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन वहां कामयाबी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

पुलिस स्टेशन से कुछ ही दूरी पर नगर परिषद कार्यालय के बाहर स्थित सुकेश जनरल स्टोर है। सुबह तक दुकान का मालिक पहुंचा तो अंदर का नजारा देख कर हैरान रह गया। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। सीढ़ियों से ऊपर की दुकान पर जाकर देखा तो दुकान का शटर टूटा हुआ था। समझ गया कि रात को चोरों ने उसकी दुकान को निशाना बना दिया है। दुकान के अंदर सीसीटीवी भी लगाया था, लेकिन चोर इतने शातिर थे कि जाने से पहले सीसीटीवी फुटेज की रिकार्डिंग रखने वाला डीवीआर अपने साथ ले गए थे, ताकि पुलिस के साथ कोई सुराग न लग सके। दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि चोरों ने आसपास की दुकानों के भी ताले व शटर तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन इसमें कामयाबी नहीं मिल सकी और सुकेश जनरल स्टोर को निशाना बना दिया। सुकेश ने बताया कि चोर करीब पांच हजार रुपये की नकदी और करीब 45 हजार रुपये का सामान ले गए हैं। कुल मिला कर करीब 50 हजार रुपये की दुकान से चोरी हुई है। सूचना मिलने के बाद व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस स्टेशन से कुछ ही दूरी पर दुकान में चोरी होने चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि चार अगस्त से पूरा शहर कड़े पहरे में है। शहर के चप्पे चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात हैं। हर आने जाने वाले पर नजर रखी जा रही है। इसके बावजूद चोर दुकान का शटर तोड़ कर चोरी की वारदात का अंजाम दे गए। कुछ ही दूरी पर पुलिस स्टेशन भी मौजूद है। चोरों के अंदर पुलिस स्टेशन का भी डर पैदा नहीं हुआ। व्यापार मंडल की मांग है कि पुलिस जल्द से जल्द चोरों को पकड़ कर कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें